Mp Mahila Supervisor Syllabus 2026:- जल्दी देख महिला सुपरवाइजर का सिलेबस?

मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर के सिलेबस के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे, कुछ ही दिनों में मध्य प्रदेश महिला सुपरवाइजर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाने वाला है और उससे पहले महिला सुपरवाइजर के सिलेबस तथा प्रश्नों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।

विवरण

डिपार्टमेंट का नाममध्य प्रदेश महिला और बाल विकास विभाग
एग्जाम की प्रक्रियाऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट
एग्जाम का समय180 मिनट
जरूरी तिथियांबहुत जल्दी अपडेट दिया जाएगा
कुल प्रश्न200
कुल अंक200
हर एक क्वेश्चन पर नंबर1
प्रथम खंड पोषण एवं स्वास्थ्य के कितने अंक मिलेंगे55
द्वितीय खंड सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान के कितने अंक55
तृतीय खंड प्रबंधकीय गुण के कितने अंक45
चतुर्थ खंड शिशु की प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा45
कुल नंबर200

Mp Mahila Supervisor Syllabus 2026

प्रथम खंड -: पोषण एवं स्वास्थ्य के 55 अंक निम्न प्रकार चैप्टर से आएंगे?

पोषण के 10 अंक निर्धारित हैं।
जिसमें:- संतुलित आहार, मैक्रो एवं माइक्रो न्यूट्रिएंट्स (कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन, सूक्ष्म खनिज तत्व जैसे आयोडीन ल, विटामिन ए, आयरन, जिंक, विटामिन्स तथा कैल्सियम की कमी से होने वाले बीमारियों एवं उनकी रोकथाम।

जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में पोषण तत्व का महत्व:- अंक 08 निर्धारित किया गया है।
किशोरवस्था, गर्भावस्था, नवजात शिशु, बाल्यावस्था, बॉयस के।

गर्भवती की देखभाल 07 अंक निर्धारित किया गया है।
गर्भावस्था में वजन की निगरानी, मातृ शिशु रक्षा , गर्भावस्था में खतरे से बचाव, गर्भावस्था में प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच।

टीकाकरण के 08 अंक निर्धारित किए गए हैं।
राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत लगने वाले टीका, टीका का महत्व समझाना, टीकाकरण ना होने का खतरा समझना।

स्वास्थ्य के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम के 06 नंबर दिए जाते हैं।
एनआरएचएम एवं आईसीडीएस अंतर्गत संचालित योजनाएं।

कुपोषण के 08 अंक निर्धारित किए गए हैं।
जन्म के पूर्व कारण एवं संरक्षण के उपाय जन्म के बाद कारण एवं संरक्षण के उपाय के बारे में जानकारी पढ़नी है।

सामान्य बीमारियों की जानकारी के आठ अंक निर्धारित हैं।
जिसमें दस्त उल्टी, आंखों संक्रमण, टिटनेस काली खांसी की जानकारी।

द्वितीय खंड:- सामान्य ज्ञान एवं तर्कशक्ति के 55 अंक निर्धारित हैं।

सामान्य ज्ञान विभागों की योजना के 10 अंक निर्धारित हैं।
जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना, स्वास्थ्य विभाग की योजना, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजना, सामाजिक न्याय विभाग की योजना, आदिवासी विकास विभाग की योजना शामिल है।

नियम अधिनियम एवं अधिकार के 10 अंक निर्धारित किए गए हैं।
सिलेबस में बच्चों के कानूनी अधिकार एवं संबंधित नियम अधिनियम शिक्षा का अधिकार, महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं संबंधित नियम अधिनियम, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा ,दहेज प्रतिरोध, संपत्ति का अधिकार, बाल विवाह रोक अधिनियम, खाद्य सुरक्षा अधिनियम शामिल किया गया है।

शारीरिक संरचना सामान्य ज्ञान के 8 अंक निर्धारित हैं।
पाचन तंत्र, ग्रंथियां, प्रजनन तंत्र, किशोरावस्था विकास, प्राथमिक उपचार।

कंप्यूटर का सामान्य नाम 7 अंक निर्धारित किए गए हैं।
एमएस ऑफिस, इंटरनेट और मोबाइल संचालन की जानकारी होना चाहिए।

सामान्य गणित आठवीं कक्षा के 10 अंक निर्धारित किए गए हैं।
सामान्य अंक की गणित, दशमलव, प्रतिशत एवं ब्याज, आंकड़ों का व्याख्या ग्राफ पढ़ने एवं बनाना आना चाहिए।

सामान्य तर्क शक्ति के 10 अंक निर्धारित।
सामान्य प्रश्न, श्रेणी, आकृति सिलेबस में आने वाला है।

तृतीय खंड:- प्रबंधकीय गुण 45 अंक निर्धारित किया गया है।

  • संचार एवं परामर्श कौशल से संबंधित दो अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न के 12 अंक दिए जाने वाले हैं।
  • विकास की अवधारणा एवं उसकी मुख्य चुनौतियां, पंचवर्षीय योजनाओं में विकास, समकालीन सामाजिक चुनौतियां एवं सरोकार के 10 अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • नेतृत्व विकास, नेतृत्व क्षमता, गुण एवं कौशल समूह कार्य टीमवर्क के 8 अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • संप्रेषण की परिभाषा, प्रकृति मध्य एवं अवरोध के 7 अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • सामुदायिक संगठन एवं मोबिलाइजेशन समुदाय एवं सामुदायिक संगठन की समझ, समुदाय के विकास एवं जन भागीदारी के 8 अंक निर्धारित किए गए हैं।

चतुर्थ खंड:- शिशु की प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा के 45 अंक निर्धारित है,जिसमें निम्न प्रकार का सिलेबस होने वाला है।

  • बाल विकास का परिचय में 12 अंक निर्धारित हैं।
  • बुनियादी अवधारणाएं, वृद्धि एवं विकास को परिलक्षित करने वाले सिद्धांत, पर्यावरण का बाल विकास पर प्रभाव, प्रथम 3 वर्ष में विकास तथा 3 से 6 वर्ष के मध्य विकास के सिलेबस को पढ़ाना है
  • शाला पर्व शिक्षा परिचय के 12 अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • शाला पूर्व शिक्षा अवधारणा , आयु अनुरूप सीखने की श्रेणियां और स्तर, बच्चों के सीखने की प्रक्रिया और मानसिक क्षमताएं, शारीरिक एवं गत्यात्मक विकास, संज्ञानात्मक विकास, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास।
  • विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के 10 अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • पहचान, सुविधा, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सिलेबस को पढ़ाना है।
  • बाल देखभाल एवं संरक्षण के 11 अंक निर्धारित किए गए हैं।
  • बच्चों की देखभाल और संरक्षण की अवधारणा, अनाथ बेसहारा बच्चों की देखभाल तथा एड्स से बच्चों की देखभाल एवं एकीकृत बाल सुरक्षा।

सिलेबस का लिंकक्लिक करें
ऑफिशल वेबसाइटक्लिक करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top